भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:45 बजे आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे, जहां विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश जाएंगे। शाम लगभग 5:30 बजे वे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री खड़गपुर में

प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। वे संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा के प्रतीक के रूप में आईआईटी खड़गपुर के 75 विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे।

वर्ष 1951 में स्थापित आईआईटी खड़गपुर देश में स्थापित होने वाला पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) था। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त इस संस्थान ने भारत में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री लखनऊ में

प्रधानमंत्री 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है। अपनी शुरुआत से ही इस समारोह में कौशल विकास इकोसिस्‍टम के अखिल भारतीय टॉपर्स और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है। इससे व्यावसायिक शिक्षा और कुशल आजीविका के प्रति गौरव, उपलब्धि और आकांक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है।

इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…

31 मिनट ago

सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटका से कावेरी के पानी को छोड़ने की मांग करने वाली तमिलना़डु सरकार की याचिका खारिज की

सर्वोच्च न्यायालय ने आज तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर दो आवेदनों को खारिज कर दिया, जिनमें…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में ABVIMS और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का 12वां दीक्षांत…

1 घंटा ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस…

5 घंटे ago

बोत्सवाना में जन्मी मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया; भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई

बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया…

5 घंटे ago