प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!’’
यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिवाली के छह दिन बाद शुरू होता है। इस साल चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत पांच नवंबर को ‘नहाय खाय’ अनुष्ठान के साथ हुई। इसके अगले दिन खरना पूजा संपन्न हुई। तीसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को अस्त होते सूर्य को ‘पहला अर्घ्य’ या ‘संध्या अर्घ्य’ दिया गया। अगली सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके साथ ही यह पर्व आठ नवंबर को सुबह समाप्त होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…