प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत विशेष दिन है। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा: “भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह विशेष दिन है!
महाकुंभ 2025 का प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है, यह आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में असंख्य लोगों को एक साथ संजोएगा। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है।”
“मुझे यह देखकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि प्रयागराज में असंख्य श्रद्धालु आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को एक सुखद प्रवास की शुभकामनाएं।”
“पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।”
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…