खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारत के दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक 2024 में हमारे दल को शुभकामनाएं देते हैं।’’ उन्होंने हैशटैग ‘चीयर4भारत’ का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘हर खिलाड़ी का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई उनकी सफलता के लिए उत्साहित है।’’

पेरिस में बुधवार को पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह है। शारीरिक, दृष्टि और बौद्धिक विकलांगता वाले 4,000 से अधिक खिलाड़ी अगले 11 दिन में 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

4 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

4 घंटे ago