अंतर्राष्ट्रीय

भारत और चिली ने संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

भारत और चिली ने बुधवार को संयुक्त आयोग की एक बैठक आयोजित की और इस दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, रेलवे, अंतरिक्ष तथा लोगों के बीच संबंधों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर और चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वान क्लावेरेन ने नयी दिल्ली में भारत-चिली संयुक्त आयोग की द्वितीय बैठक की सह-अध्यक्षता की।

एस जयशंकर ने अपने शुरुआती भाषण में कहा कि भारत ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन में चिली की भागीदारी को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपके राष्ट्रपति को सुना। उन्होंने अगस्त में शिखर सम्मेलन में बहुत ही व्यावहारिक टिप्पणियां कीं।’’ एस जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री और उनके साथ भारत आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत-चिली संयुक्त आयोग की द्वितीय बैठक में आप सभी का यहां आना सचमुच मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। पहली मुलाकात हमने कुछ साल पहले की थी और वह कोविड-19 महामारी के समय में हुई थी, वह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि हमें व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर मिला है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ भारत विस्तारित सुरक्षा परिषद में अपनी स्थायी सदस्यता को समर्थन देने के लिए चिली को धन्यवाद देता है।’’

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago