अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली लोगों को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, वहां की जनता और दुनिया भर के यहूदियों को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दी। रोश हशनाह यहूदी नववर्ष है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रोश हशानाह पर मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं। नया साल सभी के जीवन में शांति, आशा और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। शना तोवा!’’

प्रधानमंत्री ने हिब्रू भाषा में भी यही संदेश पोस्ट किया। हिब्रू भाषा में ‘शना तोवा’ का अर्थ ‘नव वर्ष शुभ हो’ होता है। इजराइल के इस नव वर्ष से एक दिन पहले हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह तथा आतंकवादी संगठन के अन्य कमांडर की हत्या के जवाब में ईरान ने इजराइल में लगभग 200 मिसाइलें दागीं। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इन मिसाइल हमलों की ‘कीमत चुकानी पड़ेगी’।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago