प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाषा गौरव सप्ताह के मौके पर असम के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं और #भाषागौरवसप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, उन्होंने हाल ही में असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने का जश्न मनाया, जो इस क्षेत्र की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को एक महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा असम की समृद्ध भाषाई विरासत के एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव- भाषा गौरव सप्ताह- की शुरुआत की घोषणा करने वाले एक पोस्ट का जवाब देते हुए, ट्वीट किया:
“#भाषागौरवसप्ताह एक उल्लेखनीय प्रयास है, जो असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर लोगों के उत्साह को दर्शाता है। मेरी शुभकामनाएं। सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम लोगों और असमिया संस्कृति के बीच जुड़ाव को और मजबूत करेंगे। मैं असम के बाहर रहने वाले असमिया लोगों से भी इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।”
आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…
विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…
इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…