भारत

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा ऐतिहासिक मुक्‍त व्‍यापार समझौते के साथ संपन्‍न, यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव के लिए रवाना

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा संपन्‍न हो गई है। प्रधानमंत्री ने कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता वार्ता के बाद कहा कि यह दिन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह समझौता संपन्न हुआ है।

भारतीय टेक्सटाइल फुटवियर जेम्स एंड ज्वेलरी सीफूड और इंजीनियरिंग गुड्स को यूके में बेहतर मार्केट एक्सिस मिलेगा। भारत के एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और प्रोसेस फूड इंडस्ट्री के लिए यूके की मार्केट में नए अवसर बनेंगे। भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमी सेक्टर के लिए यह समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए ब्रिटेन सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया।

हम एक मत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्‍थान नहीं है। हम इस बात पर भी सहमत हैं extremist विचारधारा वाली शक्तियों को डेमोक्रेटिव फ्रीड्म का दुरूयोग नहीं करने दिया जा सकता।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद मुक्त व्यापार समझौता ब्रिटेन का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता है।

ब्रिटेन की सफल यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की यात्रा पर मॉलदीव पहुँच रहे हैं। नवंबर 2023 में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के पदभार ग्रहण करने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली मॉलदीव यात्रा है।

Editor

Recent Posts

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता…

5 घंटे ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय…

5 घंटे ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अनौपचारिक मंत्रियों के समूह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की तैयारियों की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित आईजीओएम ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन ने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी सरकार महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके गठबंधन सहयोगियों ने महिला आरक्षण का…

5 घंटे ago