भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए वक्फ अधिनियम को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि संसद से वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होना सामाजिक न्‍याय की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। मुस्लिमों सहित सभी समुदायों की हित-रक्षा में इस विधेयक को पारित करने के लिए संसद को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वक्‍फ की शुचिता संरक्षित रहेगी और वंचित वर्गों, महिलाओं और बच्‍चों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। प्रधानमंत्री कल रात नई दिल्‍ली में एक निजी मीडिया हाउस के अयोजन को संबोधित कर रहे थे।

साथियों मैं देश की संसद को सर्व समाज के हित में, मुस्लिम समाज के हित में एक शानदार कानून बनाने के लिए बधाई देता हूँ। अब वक्‍फ की पवित्र भावना की भी रक्षा होगी और गरीब पसमांदा मुसलमान, महिला, बच्‍चे सबके हक भी महफूज़ रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उल्‍लेख किया कि वर्ष 2025 के शुरूआती सौ दिनों में सरकार ने न केवल महत्‍वपूर्ण फैसले किए बल्कि भविष्‍य की सुदृढ नींव भी रखी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago