भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की सफल यात्रा के बाद स्लोवाकिया पहुँचीं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा के बाद आज तडके स्‍लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्‍लावा पहुंच गईं हैं।

स्लोवाकिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। भारत के किसी राष्ट्रपति की 29 साल में यह पहली स्लोवाकिया यात्रा है। भारत के राष्ट्रपति और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और बैठक होगी। राष्ट्रपति स्लोवाकिया की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से भी मुलाकात करेंगी।

इससे पहले, राष्‍ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में महत्‍वपूर्ण पडाव रही। यह 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्‍ट्रपति की पुर्तगाल की पहली राजकीय यात्रा थी। विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव तन्‍मय लाल ने बताया कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनिग्रो के साथ राष्‍ट्रपति की अत्‍यंत उपयोगी बैठक हुई।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

2 दिन ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

2 दिन ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

2 दिन ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

2 दिन ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

2 दिन ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

2 दिन ago