प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संसद से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुस्लिमों सहित सभी समुदायों की हित-रक्षा में इस विधेयक को पारित करने के लिए संसद को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वक्फ की शुचिता संरक्षित रहेगी और वंचित वर्गों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। प्रधानमंत्री कल रात नई दिल्ली में एक निजी मीडिया हाउस के अयोजन को संबोधित कर रहे थे।
साथियों मैं देश की संसद को सर्व समाज के हित में, मुस्लिम समाज के हित में एक शानदार कानून बनाने के लिए बधाई देता हूँ। अब वक्फ की पवित्र भावना की भी रक्षा होगी और गरीब पसमांदा मुसलमान, महिला, बच्चे सबके हक भी महफूज़ रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि वर्ष 2025 के शुरूआती सौ दिनों में सरकार ने न केवल महत्वपूर्ण फैसले किए बल्कि भविष्य की सुदृढ नींव भी रखी।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…