भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च शिक्षा पर क्यूएस विश्व रैंकिंग में भारत के प्रदर्शन को उत्साहजनक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उच्‍च शिक्षा पर क्वाक्वेरेली साइमंड्स-क्‍यूएस की विश्‍व रैंकिंग में भारत के प्रदर्शन को उत्‍साहवर्धक बताया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्‍य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्‍यान दिए जाने से भारत की युवा शक्ति को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बड़े स्‍तर पर अनुसंधान, अध्‍ययन और नवाचार पर ध्‍यान दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्‍यूएस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी नुंजियो क्वाक्वेरेली से भी मुलाकात की। नुंजियो क्‍वाक्‍वेरेली ने घोषणा की कि आगामी कुछ सप्‍ताह में क्‍यूएस भारतीय उच्‍च शिक्षा व्‍यवस्‍था के साथ विषयवार क्‍यूएस की अंतरराष्‍ट्रीय विश्‍वविद्यालय की नवीनतम रैंकिंग के कुछ परिणाम को साझा करेगा। उन्‍होंने बताया कि सभी जी20 राष्‍ट्रों में इस वर्ष भारतीय विश्‍वविद्यालयों ने अपने प्रदर्शन में श्रेष्‍ठ सुधार का परिचय दिया है। भारत के विश्‍वविद्यालय विश्‍व में तेजी से अपनी साख बनाते अनुसंधान केंद्रों में शामिल हो चुके हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

2 घंटे ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

24 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

1 दिन ago