insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi discussed West Asia with Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की भारत द्वारा की गई निंदा को दोहराया और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तथा शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन हेतु मैंने उन्हें धन्यवाद दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया। हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *