प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्याग, तपस्या और संयम से परिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन लोगों को हर परिस्थिति का सामना पूरे सामर्थ्य से और दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित करता रहता है।
प्रधानमंत्री ने भगवान राम के आदर्शों की शाश्वत प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि ये मूल्य न केवल भारत के लोगों के लिए बल्कि आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।”
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…