भारत

NHRC ने छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मौत और 16 अन्य लोगों के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें 22 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर से लौटते समय रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु और सोलह अन्य के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि रोपवे का तार अचानक टूट गया और श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रॉली नीचे गिर गई।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। इसलिए आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी कहा है कि रिपोर्ट में घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतक के परिजनों और घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल होना चाहिए।

22 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सोलह घायलों को तुरंत बचा लिया और उन्हें बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

51 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

8 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago