प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी(कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई। पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी।
इससे लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी। 16 आधुनिक कोच वाली इस ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है। यह ट्रेन सेवा आम यात्रियों, छात्रों, पेशेवरों, प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी।
हमारे संवाददाता ने सफर कर रहे कुछ यात्रियों और विद्यार्थियों से बातचीत की। इन लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।
भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…