भारत

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करना है। यह दिवस डॉ. रॉबर्ट कोच की ओर से 1882 में तपेदिक के रोगाणु की खोज की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा है कि तपेदिक आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्वभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। उन्‍होंने कहा कि तपेदिक मुक्त भारत अभियान ने शीघ्र निदान को बढ़ावा देने, मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता को मजबूत करने और रोगी देखभाल में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

इस वर्ष विश्‍व तपेदिक दिवस का विषय है- “हाँ, हम तपेदिक समाप्त कर सकते हैं।” यह तपेदिक के उन्‍मूलन के लिए चल रहे प्रयासों पर विचार करने और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है, ताकि दवाओं से प्रतिरोधी तपेदिक के बढ़ते खतरे का मुकाबला किया जा सके।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

11 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

11 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

12 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

12 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

12 घंटे ago