भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी(कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई। पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी।

इससे लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी। 16 आधुनिक कोच वाली इस ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है। यह ट्रेन सेवा आम यात्रियों, छात्रों, पेशेवरों, प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी।

हमारे संवाददाता ने सफर कर रहे कुछ यात्रियों और विद्यार्थियों से बातचीत की। इन लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

16 घंटे ago