कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी के घोषणा पत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेचैन हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के एक सामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी के घोषणा पत्र से प्रधानमंत्री हड़बड़ा गए हैं। राहुल गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना किए जाने के बाद आया है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी लोगों की संपत्ति का बंटवारा करने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने इस महीने के शुरू में न्याय पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र में पांच न्याय और पच्चीस गारंटी पर विशेष जोर दिया गया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…