भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया है। अमरीकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए नवीनतम वैश्विक सर्वेक्षण में उन्हें 68 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है। 2 से 8 मार्च के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग दूसरे स्थान पर हैं, दोनों को 62 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली है। चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के नेताओं को क्रमशः 57 प्रतिशत और 56 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है।

इसके विपरीत अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 39 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली और वे शीर्ष दस में शामिल नहीं हो सके। यूरोपीय नेताओं में, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को 24 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 प्रतिशत के साथ सूची में लगभग सबसे नीचे रहे। यह रैंकिंग कई देशों में वयस्कों की राय के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज पर आधारित है।

यह ताजा सर्वेक्षण ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में सार्वजनिक जीवन में गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago