अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान को यह प्रस्ताव मध्यस्थों के जरिए प्राप्त हुआ था। प्रस्‍ताव में अत्यधिक मांगे थीं इसलिए इसे खारिज कर दिया गया।

अमेरिका के प्रस्ताव में ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने, मिसाइल क्षमता घटाने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, क्षेत्रीय सशस्त्र समूहों को समर्थन कम करने और चरणबद्ध प्रतिबंधों में ढील स्वीकार करने की मांग की गई थीं।

इसके जवाब में ईरान ने संघर्ष विराम के लिए पांच सूत्रीय प्रति-प्रस्ताव दिया है। ईरान ने आक्रामकता और हत्याओं को तत्काल रोकने, भविष्य में सैन्य कार्रवाई न करने की गारंटी देने, युद्ध क्षतिपूर्ति का भुगतान करने, सहयोगी समूहों सहित सभी मोर्चों पर शत्रुता समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को पूर्ण मान्यता देने की मांग की है।

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि ईरान युद्ध तभी समाप्त करेगा जब वह स्वयं उचित समझेगा और उसकी शर्तें पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि ईरान अमरीका के साथ सीधी बातचीत में शामिल नहीं है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

6 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

6 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

6 घंटे ago