भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अ-सानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अ-सानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और कतर ने दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और दोहरे करों से बचने और आय पर करों से संबंधित हैं। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर तमीम बिन हम्द अ – सानी की उपस्थिति में समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्रियों और कतर के वरिष्ठ अधिकारी सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

संवाददाताओं से बातचीत में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संबंधों और सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कतर के अमीर का आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

1 घंटा ago

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

4 घंटे ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

4 घंटे ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

5 घंटे ago