बिज़नेस

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जीएमआर एयरोस्पेस एवं औद्योगिक पार्क – एसईजेड में स्थित सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) सुविधा का उद्घाटन किया। सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई), सफ्रान की समर्पित रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा है जो एलईएपी (लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन) इंजनों के लिए है, जो एयरबस ए320एनईओ और बोइंग 737 एमएएक्स विमानों को शक्ति प्रदान करते हैं। इस सुविधा की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी विमान इंजन एमआरओ सुविधाओं में से एक है, बल्कि पहली बार किसी वैश्विक इंजन ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) ने भारत में एमआरओ स्थापित किया है।

जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क – एसईजेड के भीतर 45,000 वर्ग मीटर में फैली, यह अत्याधुनिक सुविधा लगभग 1,300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से विकसित की गई है। प्रतिवर्ष 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग के लिए डिजाइन की गई, यह एसएईएसआई सुविधा 2035 तक पूरी तरह से परिचालन क्षमता हासिल कर लेने पर 1,000 से अधिक उच्च कुशल भारतीय तकनीशियनों और इंजीनियरों को रोजगार देगी। इस सुविधा में विश्वस्तरीय इंजन रखरखाव और मरम्मत सेवाएं प्रदान करने हेतु उन्नत प्रक्रिया वाले उपकरण उपलब्ध होंगे।

यह एमआरओ सुविधा विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। एमआरओ में स्वदेशी क्षमताओं का विकास विदेशी मुद्रा के बहिर्वाह को कम करेगा, उच्च-मूल्य वाले रोजगार सृजित करेगा, आपूर्ति-श्रृंखला की सुदृढ़ता को मजबूत करेगा और भारत को एक वैश्विक विमानन केन्द्र के रूप में स्थापित करेगा। भारत सरकार इस क्षेत्र के तीव्र विकास को सहयोग देने के उद्देश्य से एक मजबूत एमआरओ इकोसिस्टम बनाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सरकार की प्रमुख नीतिगत पहलों – जिनमें 2024 में जीएसटी सुधार, एमआरओ दिशानिर्देश 2021 और राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति 2016 शामिल हैं — ने कर संरचनाओं को तर्कसंगत बनाकर और रॉयल्टी के बोझ को कम करके एमआरओ प्रदाताओं के लिए कामकाज को सरल बनाया है।

Editor

Recent Posts

पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के पवित्र ‘नव यौवन’ दर्शन होंगे

ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में, आज भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी…

4 घंटे ago

NTA ने NEET-UG की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी हैं। उम्मीदवार…

4 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज बिहार और ओडिशा में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बिहार और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।…

4 घंटे ago

वियतनाम में स्पीड बोट हादसे में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर मुंबई लाए गए

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास स्पीड बोट हादसे में मारे गए 15 भारतीय…

5 घंटे ago