Defence News

भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत आज कोलंबो बंदरगाह पर पहुँचा

भारतीय नौसेना का स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत आज कोलंबो बंदरगाह पर पहुँच गया। यह श्रीलंका के नौसेना द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2025-आईएफआर में शामिल होने के लिए गया है। इस विशाल युद्धपोत का स्वागत करने के लिए लोगों की भीड एकत्रित हो गई।

भारत के पहले पूर्ण स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को वर्ष 2022 में नौसेना में शामिल किया गया था। यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच सद्भावना की लंबी परंपरा को आगे बढ़ाती है और आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करती है।

श्रीलंका नौसेना अपनी 75वीं वर्षगांठ समारोह में अपना बेड़ा समीक्षा कर रही है और इसमें कई देशों के जहाज शामिल होंगे। आईएनएस विक्रांत का श्रीलंका के इस आयोजन में शामिल होना हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ी हुई समुद्री क्षमताओं का एक रणनीतिक प्रतीक भी है।

Editor

Recent Posts

भारत न केवल तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक भरोसेमंद अर्थव्यवस्था भी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'रिपब्लिक समिट' को संबोधित किया। समिट में शामिल लोगों…

6 घंटे ago

यूएस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे भारत की अगुवाई

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन…

6 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया है। यह यात्रा…

6 घंटे ago

एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिक्स बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों…

7 घंटे ago

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, चार गिरफ्तार

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला…

7 घंटे ago

कतर के रास लाफान क्षेत्र में विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया शोक

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र…

7 घंटे ago