भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कांडला में बंदरगाह क्षेत्र में भारत के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र के संचालन की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कांडला में बंदरगाह क्षेत्र में भारत के पहले मेक-इन-इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र के चालू होने को स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण की यह परियोजना देश के नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है और हमारे नेट-ज़ीरो दृष्टिकोण को बल प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा उद्घाटन की गई यह परियोजना हरित बंदरगाह अवसंरचना में भारत की प्रगति को दर्शाती है। मात्र चार महीनों में निर्मित यह संयंत्र, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा मई 2025 में घोषित 10 मेगावाट की एक बड़ी हरित हाइड्रोजन परियोजना का पहला मॉड्यूल है। 140 मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ, यह सुविधा भारत की नेट ज़ीरो यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दीनदयाल बंदरगाह मेगावाट-स्तर के हरित हाइड्रोजन संयंत्र का संचालन करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह बन गया है। पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों द्वारा विकसित यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लिए भी एक मानक स्थापित करता है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago