भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हो गये हैं। अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में भारत के निकट सहयोगी नाइजीरिया की यह उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा सामरिक भागीदारी की शुरूआत का अवसर प्रदान करेगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्‍वास पर आधारित होगी।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के लोगों से मिलने की भी उत्‍सुकता व्‍यक्‍त की। वहां से लोगों ने उन्‍हें हिन्‍दी में स्‍वागत संदेश भेजे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 19वीं जी-20 शिखर बैठक में ट्रॉइका सदस्‍य के रूप में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत की सफल अध्‍यक्षता में जी-20 लोगों का जी-20 समूह बन गया है और ग्‍लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को इसकी कार्यसूची में शामिल कर लिया गया है।

इस वर्ष ब्राजील ने जी-20 की अध्‍यक्षता संभाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि एक पृथ्‍वी, एक परिवार, एक भविष्‍य के दृष्टिकोण के अनुरूप अर्थपूर्ण चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस अवसर पर वे विश्‍व के कई अन्‍य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढाने के लिए चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गयाना के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद इरफान अली के निमंत्रण पर उनकी यात्रा 50 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा होगी। बैठक के दौरान दोनों नेता साझा विरासत, संस्‍कृति और मूल्‍यों पर आधारित अपने अनूठे संबंधों को सामरिक दिशा प्रदान करने के लिए विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 185 वर्ष पहले पलायन कर वहां गये सबसे पुराने भारतीयों के वंशजों से मिलेंगे और वहां की संसद को सम्‍बोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दूसरी भारत-कैरीकॉम शिखर बैठक के लिए कैरेबियाई भागीदार देशों के नेताओं से भी भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिखर बैठक से इन देशों को ऐतिहासिक संबंधों को नया रूप प्रदान करने और नये क्षेत्रों में सहयोग का विस्‍तार करने का अवसर मिलेगा।

Editor

Recent Posts

नहाय-खाय के साथ आज चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत

देश के विभिन्न हिस्सों में आज चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के…

3 घंटे ago

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बाद अमरीकी दूतों ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर…

3 घंटे ago

भारत ने टीबी से होने वाली मौतों की दर में अब तक की सर्वाधिक 38% की कमी दर्ज की, जो वैश्विक स्तर पर हुई 35% की कमी से अधिक है

भारत ने क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है,…

4 घंटे ago

कैब को किराए पर लेने से संबंधित प्रस्तावित सुधारों से व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे और यात्री सेवाओं में सुधार होगा

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कैब को किराए पर देने के कारोबार को आसान…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026’ में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' में हिस्सा लिया। उन्होंने…

4 घंटे ago

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22 निविदाएं प्राप्त हुई

भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के…

4 घंटे ago