आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 16 नवंबर 2024

दिल्‍ली-एन.सी.आर. में खतरनाक स्‍तर के वायु प्रदूषण को कई अख़बारों ने पहले पन्‍ने पर जगह दी है। जनसत्‍ता और वीर अर्जुन की सुर्खी है- प्रदूषण तीसरे दिन भी गम्‍भीर, सख्‍त पाबंदियां लागू की गईं। अमर उजाला के शब्‍द हैं- हवा जहरीली, गहराई धुंध। वहीं, देशबंधु ने शीर्षक दिया है- दिल्‍ली में सांसों पर मंडराया संकट। दैनिक ट्रिब्‍यून की ख़बर है- पुराने डीजल वाहनों पर रोक, दूसरे राज्‍यों की बसों का प्रवेश बंद।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विमान में आई खराबी और रुके रहने का समाचार दैनिक जागरण, राजस्‍थान पत्रिका तथा हिन्‍दुस्‍तान के मुख पृष्‍ठ पर है। पंजाब केसरी और अमर उजाला ने महाराष्‍ट्र के हिंगोली में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्‍टर की जांच को सुर्खी बनाया है।

ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारतीय अर्थव्‍यवथा के ठीक स्थिति में होने और सात दशमलव दो प्रतिशत ग्रोथ के अनुमान को इकोनॉमिक टाइम्‍स ने सुर्खी बनाया है। त्‍योहारी सीजन में 42 लाख वाहन बिके। हरिभूमि की ख़बर है- चीन की बजाए इंडिया वर्ल्‍ड बिजनेस क्‍लास में बना फर्स्‍ट लव। वैश्विक स्‍तर पर भारत तीसरे नम्‍बर पर। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- राजधानी में अवैध प्रवासियों पर सख्‍ती, उपराज्‍यपाल ने दिए कार्रवाई के निर्देश। दैनिक भास्‍कर और जनसत्‍ता के अनुसार, अब बिरसा मुण्‍डा चौक कहलाएगा, दिल्‍ली का सराय काले खां चौक।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

18 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

18 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

18 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

18 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

18 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

18 घंटे ago