भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “अगले तीन दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा। ये यात्राएं इन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होगा, जिनके साथ भारत की पुरानी मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।”

रूस में प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि ऑस्ट्रिया की यह उनकी पहली यात्रा होगी।

भारत-रूस संबंधों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है।

ऑस्ट्रिया यात्रा के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रिया भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार है और दोनों देश लोकतंत्र और बहुलवाद के आदर्शों को साझा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन और चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात करेंगे।

40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास के नए और उभरते क्षेत्रों में भारत दोनों देशों के बीच साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे नवाचार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास के नए और उभरते क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापार और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष कारोबारियों के साथ चर्चा के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

24 मिनट ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

27 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

30 मिनट ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

33 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

35 मिनट ago

केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ में अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो…

3 घंटे ago