वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 8 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजस्‍थान पत्रिका ने पुरी रथ यात्रा की खबर देते हुए सचित्र लिखा है- बीस लाख भक्‍त उमडे, रथ पर सवार होकर चले जगन्‍नाथ महाप्रभु। यात्रा से पहले राष्‍ट्रपति मुर्मु ने की परिक्रमा।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है-भारी बारिश, लैंड स्‍लाइड से चारधाम यात्रा रोकी गई। देशबन्‍धु ने बारिश से असम में 58 और उत्‍तर प्रदेश में तेरह लोगों की मौत की खबर सबसे ऊपर दी है।

आयुष्‍मान योजना के तहत दस लाख तक का इलाज मुफ्त करने की तैयारी राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है।

जनसत्‍ता ने जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम जिले में शनिवार से जारी मुठभेड में छह आतंकवादियों के मारे जाने और दो सैन्‍य कर्मियों के शहीद होने का समाचार दिया है। हिन्‍दुस्‍तान ने राजौरी में सेना की एक चौकी पर हमले में स्‍थानीय आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रूस यात्रा पर दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है-रूसी सेना में मौजूद भारतीयों की वापसी बडा मुद्दा।

आईआईटी गांधीनगर के शोध के हवाले से हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- पूरे उत्‍तर भारत पर जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। सत्‍तर वर्षों में कम बरसे मेघ, धरती ने भी संजोया थोडा पानी। दैनिक जागरण ने इसी शोध के हवाले से लिखा है- बीस साल में उत्‍तर भारत ने बर्बाद कर दिया चार सौ पचास घन किलोमीटर भूजल। और दैनिक भास्‍कर ने एक सौ पांच गांवों की एक सौ 32 महिलाओं द्वारा सोलर पैनल बनाकर 66 सौ घरों को रोशन करने की उत्‍साहवर्धक खबर दी है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

6 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

6 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

6 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

10 घंटे ago