भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति का स्वागत किया और मार्च 2026 में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सफल भारत यात्रा के बाद हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

एक भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, दोनों नेताओं ने भारतीय और कनाडाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक-दूसरे के पूरक होने की बात पर जोर दिया और वैश्विक ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में लचीली तथा विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें एलएनजी, एलपीजी और कोकिंग कोल से जुड़े व्यावसायिक समझौतों में हुए घटनाक्रम शामिल हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरों के आदान-प्रदान में जारी सकारात्मक गति का स्वागत किया। उन्होंने भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की हालिया कनाडा यात्रा का उल्लेख किया और वर्ष 2026 में ही आगे चलकर कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री के नेतृत्व में भारत आने वाले कनाडाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा है ।

दोनों पक्षों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते(सीईपीए) की दिशा में जारी वार्ता में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और वर्ष 2026 में इन वार्ताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने के अपने साझा उद्देश्य को पुन: दोहराया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों सरकारों के बीच संस्थागत स्तर पर बढ़ते सहयोग का स्वागत किया, जिसमें संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति और कांसुलर डायलॉग की हालिया बैठकें शामिल हैं। उन्होंने रक्षा, वित्त और प्रवासन के क्षेत्रों में आगामी वार्ताओं के प्रति भी उत्सुकता जताई।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने ‘जनरल सिक्योरिटी ऑफ इंफॉर्मेशन एग्रीमेंट'(जीएसओआईए) पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई। उन्होंने रक्षा संस्थानों के बीच हाल के आदान-प्रदान का भी स्वागत किया, जिसमें भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज की कनाडा यात्रा भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने ‘कनाडा-भारत प्रतिभा एवं नवाचार रणनीति’ (कनाडा-इंडिया टैलेंट एंड इनोवेशन स्ट्रेटजी) के अंतर्गत जारी सहयोग की उल्लेख किया, जिसमें दोनों देशों के संस्थानों के बीच कौशल विकास, नवाचार साझेदारी और शैक्षिक सहयोग को मजबूत करने की पहल शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) का संवाद भागीदार बनने के लिए कनाडा को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने बातचीत, आदान-प्रदान और सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में ‘रायसीना अमेरिकाज’ की स्थापना की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2026 में कनाडा आने के निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री कार्नी को धन्यवाद दिया। दोनों पक्ष इस यात्रा के लिए आपसी सहमति से सुविधाजनक तारीख तय करने की दिशा में राजनयिक माध्यम से संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए PM-RKVY के अंतर्गत 335 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए…

9 घंटे ago

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह…

11 घंटे ago

ईशा सिंह ने ISSF विश्‍व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता; मनु भाकर को कांस्‍य पदक

भारत की ईशा सिंह ने आज चीन के हांगचो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी…

11 घंटे ago

अमरीका और ईरान के सैन्य हमले रूकने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट

अमरीका और ईरान द्वारा सप्ताहांत में सैन्य हमले रूकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज CRPF के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं…

11 घंटे ago