भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से स्टेट हाउस में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से स्टेट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष तथा घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच साझा इतिहास तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखूल और उनकी पत्नी वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने इसके बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

5 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

5 घंटे ago