भारत

G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने पर शुभकामनाओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने ‘होराइजन 2047’ रोडमैप और भारत-प्रशांत रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत और फ्रांस के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा की। इस दौरान रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय संग्रहालय साझेदारी जैसी सांस्कृतिक पहल और जन-भागीदारी को बढ़ाने में सहयोग पर चर्चा हुई। वे ‘मेक इन इंडिया’ पर अधिक ध्यान देने के साथ रणनीतिक क्षेत्र में रक्षा-सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।

दोनों नेता 2025 में फ्रांस में आयोजित होने वाले आगामी एआई शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के संदर्भ में मिलकर काम करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा और खेल के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने पर भी सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत और फ्रांस के बीच सुदृढ़ और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी स्थिर और समृद्ध वैश्विक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को शुभकामनाएं दीं।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

9 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

9 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

9 घंटे ago