प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा का स्मरण किया है।
विपरीत परिस्थितियों में मानवता के अनुकूल दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “#PartitionHorrorsRemembranceDay पर, हम उन असंख्य लोगों का स्मरण कर रहे हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत पीड़ा सहन की। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जो विपरीत परिस्थितियों में उनकी मानवता की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता अर्जित की। हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सर्वदा रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी…
भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले…
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र…
लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…
भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…