प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक के निमंत्रण पर तीन दिन की राजकीय यात्रा पर कोलंबो पहुँच गए हैं। श्रीलंका की विदेश मंत्री विजिता हेराथ और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला देखी, जो भारत और श्रीलंका की साझा कला और संगीत विरासत को उजागर करती है। जहां श्रीलंका भारत की पड़ोसी प्रथम नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वहीं, ये दौरा रक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर केन्द्रित रहेगा। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में रक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ वार्ता करेंगे, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में भारत समर्थित कई नई पहलों की घोषणा की जाएगी। समझौतों पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान के अलावा दोनों नेता सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास समारोह में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय शांति रक्षा बल के शहीदों को श्रृद्धांजलि देने के लिए उनके स्मारक पर भी जाएंगे।
राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…