अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचे, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस की सफल यात्रा सम्‍पन्‍न करने के बाद आज तड़के वॉशिंगटन पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ब्लेयर हाउस के बाहर उपस्थित था। डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के अमरीका के राष्‍ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमरीका की यात्रा करने वाले पहले प्रमुख विश्व नेताओं में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने आज सवेरे वाशिंगटन पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने और भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने देशवासियों के लाभ और पृथ्‍वी के उज्‍ज्‍वल भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने आज सुबह अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैब्‍बार्ड से भेंट की।

वाशिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का अमरीकी प्रशासन के वरिष्ठ नेताओं, व्यापार जगत के दिग्‍गजों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। अमरीका में नये प्रशासन के कार्यभार संभालने के महज तीन सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री मोदी को इस दौरे के लिए आमंत्रित किया गया है। जो भारत और अमरीका के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। डॉनल्‍ड ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच घनिष्‍ठ संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा-सहयोग, आतंकवाद का मुकाबला, भारत-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और भारत और अमरीका के लोगों के संबंधों को लेकर आपसी सहयोग मजबूत रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से यह संबंध और प्रगाढ़ होने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

3 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

3 घंटे ago