भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की सफल यात्रा के बाद आज दोपहर स्‍वदेश लौट आए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की सफल यात्रा के बाद आज दोपहर स्‍वदेश लौट आए। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनल्‍ड टस्‍क के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने संबंधों को और बेहतर बनाकर सामरिक भागीदारी करने का निर्णय लिया। उन्‍होंने और अधिक स्‍थायी, समृद्ध और सतत विश्‍व के लिए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष सहित महत्‍वपूर्ण क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

यूक्रेन में प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की के बीच कीव में शिष्‍टमंडल स्‍तर की बैठक हुई। बैठक के दौरान यूक्रेन में सामुदायिक विकास परियोजनाओं, औषध नियंत्रण मानकों, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान और कृषि सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बल देकर कहा कि यूक्रेन और रूस को अपने संघर्ष का समाधान तलाशना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि शांति स्‍थापित करने के किसी भी प्रयास के लिए भारत सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

7 घंटे ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

7 घंटे ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

7 घंटे ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

9 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

9 घंटे ago