भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की “रिफार्म एक्सप्रेस” लगातार गति पकड़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की “रिफार्म एक्सप्रेस” लगातार गति पकड़ रही है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष में देश की सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी में 7 दशमलव 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6 दशमलव 5 प्रतिशत थी। जीडीपी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वृद्धि एनडीए सरकार के निरंतर निवेश प्रोत्साहन और मांग-आधारित नीतिगत उपायों के कारण संभव हो रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचागत विकास, विनिर्माण प्रोत्साहन, डिजिटल सार्वजनिक वस्तुएं और व्यापार में सुगमता जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास समृद्ध भारत के सपने को साकार करने की दिशा में लक्षित हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय -एन.एस.ओ के आंकड़ों से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है। चालू वित्त वर्ष में वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट, पेशेवर सेवाओं और सार्वजनिक प्रशासन में स्थिर कीमतों पर 9 दशमलव 9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण संबंधी सेवाओं में साढे सात प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। वहीं, विनिर्माण और निर्माण में 7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि कृषि क्षेत्र में 3 दशमलव 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। केंद्रीय बजट में घोषित आयकर छूट और उसके बाद वस्तुओं तथा सेवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय में 7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

जीडीपी के जो आंकडे आए हैं ये एडवांस एस्टिमेट जो हैं 7 प्‍वाइंट 4 परसेंट ये दिखा रहा है कि जो मोमेंटम है अर्थव्‍यवस्‍था में भारत की इतने सारे जो वैश्विक चुनौतियां रही हैं अर्थव्‍यवस्‍था के सामने और अभी भी हैं उसके बावजूद भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था जो है उसमें गति बनी हुई है। सर्वश्रेष्‍ठ क्षेत्र जो है उसका परफार्मेंस, मैन्‍युफेक्‍चरिंग, कन्‍स्‍ट्रक्‍शन का परफार्मेंस जो है दोनों का परफॉर्मेंस काफी अच्‍छा रहा है।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

12 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

17 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

17 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

18 घंटे ago