प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अपने सह-पायलट के हमले को नाकाम करते हुए 180 लोगों की जान बचाई थी। कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री को अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि उस घटना के दौरान उन्हें किस बात से साहस मिला। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश उनकी कुशलता लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस, सूझबूझ और धैर्य ने कई जानें बचाईं। प्रधानमंत्री ने स्मित के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। बातचीत के दौरान भावुक स्मित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे बड़े आदर्श हैं और उन्होंने फोन आने पर अपनी खुशी और गर्व का अनुभव व्यक्त किया।
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में आयोजित जी20 व्यापार…