भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किस्‍त के अंतर्गत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को बीस हजार पांच सौ करोड़ रुपये जारी करेंगे। वे दो हजार दो सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे, जिसमें देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे बीस हजार 500 सौ करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इससे इस योजना के तहत कुल वितरण 3 लाख 90 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वाराणसी में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी-भदोही मार्ग, छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग और हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों और आठ सौ अस्‍सी करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के तहत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस यात्रा के दौरान की जाने वाली प्रमुख घोषणाओं में से एक शहर की सीमा के भीतर 53 स्कूल भवनों के पुनर्विकास का उद्घाटन भी होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago