भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिवसीय ध्यान अभ्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिवसीय ध्यान अभ्यास करेंगे, जिसके मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी यहां 45 घंटे ठहरेंगे, जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। प्रख्यात हिंदू संत (विवेकानंद) के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है।

भाजपा के नेताओं ने बताया कि आज शाम लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक ‘रॉक मेमोरियल’ में ध्यान लगायेंगे। प्रधानमंत्री ने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था।

प्रधानमंत्री का यह दौरा एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले हो रहा है, जिसपर विपक्षी कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री की आध्यात्मिक यात्रा के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया। भाजपा नेताओं ने बताया कि मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे।

प्रधानमंत्री यहां के प्रसिद्ध श्री भगवती अम्मन मंदिर में पूजा भी कर सकते हैं। एक जून को अपनी रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी संभवतः तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फुट ऊंची प्रतिमा को भी देखने के लिए जा सकते हैं। यह प्रतिमा रॉक मेमोरियल के ठीक बगल में स्थित है। मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उनके प्रवास के दौरान दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेगी। तिरुनेलवेली रेंज के डीआईजी प्रवेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक ई सुंदरवथानम के साथ यहां रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और राज्य अतिथि गृह में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago