प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कई आतंकी और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।
इससे पहले दोपहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…