भारत

सेना ने अपनी ताजा ब्रीफिंग में पाकिस्‍तानी सेना के दावे का भंडाफोड़ किया

सेना ने अपनी ताजा ब्रीफिंग में पाकिस्‍तानी सेना के दावे का भंडाफोड़ किया है। इसमें कुछ भारतीय समाचार चैनलों द्वारा भारतीय हवाई ठिकानों के नष्‍ट होने की बात स्‍वीकार करने का झूठा आरोप लगाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्‍ट चैक इकाई ने कहा कि पाकिस्‍तान साक्ष्‍य के तौर पर छेड़छाड़ वाली फुटेज दिखाकर अपने लोगों को गुमराह कर रहा है।

मीडिया ब्रीफिंग में कल पाकिस्‍तान के अंतर सेना जनसंपर्क महानिदेशक ने भारतीय समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित पूर्ण मूल वीडियो क्लिप के एक छोटे और संपादित अंश का इस्‍तेमाल किया।

भारतीय समाचार चैनलों द्वारा वास्‍तविक फुटेज में भारतीय सैन्‍य बलों द्वारा एक पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र के बर्बाद होने की रिपोर्टिंग की गई है।

पाकिस्‍तान, सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार का सहारा ले रहा है। इस कठिन समय में हर सूचना की सावधानीपूर्वक जांच करने की आवश्‍यकता है। अगर आपको संदिग्‍ध सामग्री विशेषकर भारतीय सशस्‍त्र बलों या मौजूदा स्थिति से संबंधित कोई अन्‍य सूचना दिखाई दे, तो आप पीआईबी फैक्‍ट चैक इकाई को सूचित करें।

आप ऐसी सामग्री को व्हाट्सएप नम्‍बर 8799711259 और ईमेल आईडी – Factcheck@pib.gov.in पर भी साझा कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने वीजा श्रेणियों को 13 से घटाकर 9 किया, आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी 70 प्रतिशत तक कम की गई

सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन समुद्र तट को वर्ष 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय ‘ब्लू फ्लैग’ पुरस्कार मिला

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन…

3 घंटे ago

दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया

आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9…

3 घंटे ago

सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम बंदरगाह में 560 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह के…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

15 घंटे ago