भारत

लोकसभा ने वक़्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल वर्ष 2025 के बजट सत्र तक के लिए बढ़ाया

लोकसभा ने वक़्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल वर्ष 2025 के बजट सत्र तक के लिए बढ़ा दिया है। समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदम्बिका पाल के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि-मत से पारित कर दिया।

वक़्फ संशोधन विधेयक-2024 में कई महत्वपूर्ण सुधारों का प्रस्ताव किया गया है। इनमें रिकॉर्डों को डिजिटाइज करना, उचित लेखापरीक्षा, पारदर्शिता में वृद्धि और गैर-क़ानूनी तरीक़े से बनाई गई वक़्फ संपत्ति को वापस लेने संबंधी कानूनी व्यवस्था शामिल हैं। विधेयक का उद्देश्य देशभऱ में वक़्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार और उनका विनियमन करना है।

संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न राज्यों के सरकारी अधिकारियों, कानूनी विशेषज्ञों, वक़्फ बोर्ड के सदस्यों और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

7 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

7 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

8 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

8 घंटे ago