प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक एक हजार बीस मेगावाट की पुनात्सांगछू- द्वितीय जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। भारत और भूटान ने इस परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित किया है। प्रधानमंत्री भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति प्रार्थना समारोह में हिस्सा लेंगे और थिम्पू के ताशीछोद्ज़ोंग में पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना करेंगे।
इस बीच, भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू के प्रमुख मठ, ताशिछोद्ज़ोंग में स्थापित किया गया है। यह मठ भूटान की सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक संस्थाओं का केंद्र है। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ये अवशेष 8 से 18 नवंबर तक थिम्पू में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखे जाएँगे।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…