भारत

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन दोनों के वरिष्ठ नेता कई रैलियां को संबोधित करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सासाराम और अरवल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औरंगाबाद तथा कैमूर में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद, गया तथा कैमूर में चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे।

वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ अररिया, सुपौल और मधुबनी जिले में विभिन्न जनसभाओं में भाग लेंगे। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूर्णिया और किशनगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, रोहतास, औरंगाबाद तथा भाबुआ में 11 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सहित बहुजन समाज पार्टी, एआइएमआइएम और अन्य दलों के स्टार प्रचारक भी आज अंतिम दिन धुआंधार चुनावी रैलियों , जनसभाओं और रोड शो में भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

9 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

9 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

22 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

22 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

22 घंटे ago