भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ बैठक करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस पहुंच गये हैं। इस दौरान वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मॉरीशस यात्रा के पहले दिन आज प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जुगन्नौथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ बैठक करेंगे।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन कल 12 मार्च को प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दृष्टि से बेहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा को लेकर यहाँ की सरकार के साथ साथ यहाँ रहने वाले भारतीय मूल के लोगों मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। मॉरीशस की करीब 70% आबादी भारतीय मूल के लोगों की है इस वजह से भारत और मॉरीशस के मजबूत संबंधों का आधार यह साझा इतिहास और साझी संस्कृति भी है। प्रधानमंत्री आज अपनी यात्रा के पहले दिन कम्युनिटी इवेंट में शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…

6 घंटे ago

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, ‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…

6 घंटे ago

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद पहले चरण के उपाय लागू किए गए

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…

6 घंटे ago

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…

6 घंटे ago