राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पंजाब और केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। द्रौपदी मुर्मु पंजाब के बठिंडा में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-ऐम्स के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति दोनों शैक्षणिक संस्थानों के स्नातकों को डिग्रीयां और पदक प्रदान करेंगी।
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति एक हजार 31 स्नाकोत्तर और डिग्रीयां और 60 पीएचडी की उपाधियां प्रदान करने के साथ ही मेधावी विद्वानों को उनकी शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए 43 स्वर्ण पदक भी प्रदान करेंगी। अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित हस्तियों को 5 डी-लिट की उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी। एम्स में राष्ट्रपति एमबीबीएस डॉक्टर ऑफ मेडिसिन मास्टर ऑफ सर्जरी और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी में 72 डिग्री और पदक प्रदान करेगी।
शाम के वक्त राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इस समारोह में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इस दीक्षांत समारोह को संबोधित करने वाली वे भारत की छठीं राष्ट्रपति होंगी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…