भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए कल पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए कल पंजाब का दौरा करेंगे। वे पीड़ितों को अधिकतम सहयोग सुनिश्चित करने के लिये व्यक्तिगत रूप से ज़मीनी स्थिति का आकलन करेंगे।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष, सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, इस संकट को लेकर बेहद चिंतित हैं और घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। श्री जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार, पंजाब के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भारी बारिश न होने और धूप खिलने की भविष्यवाणी को प्रभावित लोग उम्मीद की किरण मान रहे हैं। इस बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। राज्य भर के 2050 गाँवों से 3 लाख 87 हज़ार से ज़्यादा लोग सीधे तौर पर विस्थापित हुए हैं। भारतीय सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ के बचाव दल और स्वयंसेवकों ने अभी तक 22 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। इनके अलावा, सैकड़ों एनसीसी कैडेट और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा भारत आपदा मित्र’ भी स्थानीय लोगों की मदद कर रहे हैं। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान कल से छात्रों के लिए खोले जा रहे हैं।

इससे पहले, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थिति के आकलन के लिए राज्य का दौरा किया था।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

8 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

12 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

13 घंटे ago