दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरो पर है। हमारे संवाददाता ने बाताया कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बदरपुर और कस्तूरबा नगर निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगे। श्री शाह कालकाजी क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा ने आज सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया गया एक और चुनाव प्रचार गीत जारी किया, जो पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम घोंडा और करावल नगर में जनसभाएं करेंगे। वरिष्ठ पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अपनी जनसभाओं से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गोल मार्केट क्षेत्र में वाल्मिकी मंदिर में पूजा की और हरिजन बस्ती में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। वह आज शाम पटपड़गंज और ओखला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी नेता सचिन पायलट पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगने के लिए बादली क्षेत्र में रोड शो करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…