insamachar

आज की ताजा खबर

portals of Gangotri Dham will close for the winter season today
भारत

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि अन्नकूट पर्व के अवसर पर समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मां गंगा के कपाट बंद हो रहे हैं। शीतकालीन गुफा में प्रस्थान करेंगी। हमारी ओर से सभी तैयारियां हैं जिसमें बेसीकली जो वहां पर ट्रैफिक मेनेजमैंट है और सफाई व्यवस्था है जो बेसिक जो सुविधाएं हैं। जो हम लोग करते ही हैं और ये यात्रा के दौरान करते हैं और आगे भी हम लोग करते हैं शीतकालीन के दौरान, मुखवा के लिए।

इस बीच, पंच मंदिर समिति के संयोजक सतीश सेमवाल ने बताया कि श्रद्धालु अगले छह महीनों तक मुखबा में देवी गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

ठीक 12 बजकर पांच मिनट पर गंगोत्री मैया के कपाट बंद होंगे, शीतकाल के लिए और मां गंगा जी गंगोत्री से चलकर के देवी मंदिर में रुकने के पश्चात मुख्य मठ गांव में आएगी और यहां पर शीतकालीन प्रवास करेगी विगत कई वर्षों से शीतकाल में यात्री बहुत ही ज्यादा बढ़ रहा है और यहां पर श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के द्वारा, हमारे द्वारा जो व्यवस्था की गई है सभी सरदारों के लिए निःशुल्क भोजन एवं चाय पानी की व्यवस्था की गई है, साथ ही हमारे द्वारा यहां पर अगर कोई यात्री यहां रुकना चाहता है तो उसके लिए भी श्री पांच मंदिर समिति के द्वारा निशुल्क व्यवस्था की गई है।

वहीं, भाई दूज के अवसर पर कल केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद रहेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम 16 नवंबर को बंद होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *